जमशेदपुर, जनवरी 28 -- सिदगोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में डोंगा घाट में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय अंकुश कालिंदी का शव घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को घटना स्थल के पास से ही बरामद कर लिया गया है। बुधवार सुबह रांची से पहुंची एनडीआरफ की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। इधर, शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं बस्ती में शोक की लहर फैल गई है। बता दे कि सोमवार को अंकुश अपने साथियों के संग नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बह गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...