सुल्तानपुर, दिसम्बर 5 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के अहिमाने में पति और देवर की पिटाई से घायल विवाहिता की मौत मामले में पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाया गया है। 48 घंटे बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मां की चिता को मुखाग्नि मात्र पांच वर्षीय बेटे संस्कार ने दी, जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतका के मायके वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। शिवगढ़ थानाक्षेत्र के नरायणपुर (धनीपुर) निवासी काली सहाय पांडेय ने बताया कि उनकी बेटी शालिनी की शादी 8 जनवरी 2017 को देहात कोतवाली क्षेत्र के दरपापुर खोरेपुर निवासी विकास मिश्र पुत्र अरविन्द मिश्रा से हुई थी। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद और उसके घर वालों द्वारा शालिनी को प्रताड़ित किया जाता रहा। पिता ...