सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- मेजरगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कुआरी मदन गांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के छात्र आदित्य की बिजली करंट से मौत हो गयी। करीब 48 घंटे बितने के बावजूद बिजली विभाग के कोई अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। विभाग के कनीय अभियंता ने भी पीड़ित परिवार से मिलने और उनका हाल चाल जानने तक नहीं पहुंचे है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद परिजनों ने शुक्रवार को मासूम का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया। इस हादसे के बाद से जहां एक ओर पूरा गांव शोक में हैं, वहीं बिजली विभाग के बेरूखी की वजह से लोगों के मन में आक्रोश भी है। हालांकि अबतक इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शि...