कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौली के टोला हजारीपट्टी स्थित कुंवरवर्ती मां मंदिर परिसर में एक दिन पूर्व रात में कमरे में सो रहे पुजारी जटाधारी रामलखनदास त्यागी पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। पुजारी पर हुये जानलेवा हमला के 48 घंटा बाद भी पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ सकी है। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंदिर के पुजारी व दुबौली हजारीपट्टी निवासी जटाधारी रामलखनदास त्यागी पुत्र रामनरायण दास शनिवार की रात भोजन कर मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहे थे कि आधी रात हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश कमरे का फाटक तोड़ने का प्रयास करने लगे l पुजारी की जब नींद खुली तो उन्होंने फाटक खोला l इसके बाद बदमाश ताबड़तोड़ उन पर हमला कर उन्हें बंधक बनाते हुए मंदिर से पांच सौ मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.