काशीपुर, मार्च 16 -- बाजपुर/गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज की बौर नदी में नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय छात्र का शव रविवार को दोपहर तीन बजे मिला। जल पुलिस और एनडीआरएफ ने शव को नदी से बाहर निकाला। परिजन पुलिस को बिना बताए शव घर ले गए। पता चलने पर पुलिस पहुंची तो पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह पोस्टमार्टम के लिए माने। होली के दिन बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी कक्षा आठ में पढ़ने पर पुष्पेंद्र पुत्र राजू अपने दोस्तों के साथ गूलरभोज की बौर नदी में नहाने गया था। वह नदी में डूब गया था। सूचना के बाद गूलरभोज पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने सर्च अभियान शुरू किया था। रविवार को दोपहर 3 बजे नदी में पुष्पेंद्र का शव मिल गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.