प्रयागराज, फरवरी 19 -- झूंसी। गंगा में डूबे कार्तिक का शव गुरुवार को 48 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम को कार्तिक का शव पीपा पुल संख्या तीन के पास नदी में फंसी घास-फूस और लकड़ियों के बीच मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यही पर आदित्य का भी शव मिला था। घटना मंगलवार की है, जब चार दोस्त आदित्य, कार्तिक, सत्यम और शिवम माघ मेला क्षेत्र में गंगा स्नान करने पहुंचे थे। गहरे पानी में जाने के कारण आदित्य और कार्तिक डूब गए थे। मंगलवार को ही गोताखोरों ने आदित्य का शव बरामद कर लिया था, लेकिन कार्तिक का सुराग नहीं लग पा रहा था। गुरुवार को जैसे ही कार्तिक का शव मिलने की सूचना मिली, परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.