पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान धीरे-धीरे नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इसका कारण बर्फीली हवा और पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने आगामी 10 मार्च से भीषण गर्मी के आसार का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पूर्व 8 और 9 मार्च को पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में वर्षा के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 10 मार्च के बाद से भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच भी रह सकता है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर पूर्णिया में 6 मार्च को अधिकतम तापमान घटकर 27.8 डिग्री सेल्सियस और...