अल्मोड़ा, मई 10 -- नानकमत्ता। पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआई कृपाल सिंह, शुभम सैनी, रणवीर सिंह ने शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान भागते हुए व्यक्ति को रुकने की चेतावनी दी। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा। उसके पास 48 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम कुलवन्त सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी जोगीठेर प्रतापपुर बताया। कुलवंत ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। स्मैक बेचकर आजीविका चलाता है। कुलवंत ने गांव, नगला व पटिया में स्मैक तस्करों के नाम बताये हैं। जिनसे कुलवंत स्मैक खरीदकर लाता है। मध्य रात्रि में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...