मधुबनी, जनवरी 22 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुलपरास खुटौना एसएच 52 में गुरुवार अहले सुबह अनुमंडल मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने शराब से लदा मालवाहक ऑटो के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। धराए धंधेबाज की पहचान फुलकाही निवासी श्याम कुमार चौपाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदा ऑटो जब्त किया गया। ऑटो से 48 कार्टन कुल 432 लीटर शराब बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि धराए धंधेबाज को जेल भेजा गया है। कहा कि प्राथमिकी में कारोबार में शामिल वाहन मालिक के साथ संलिप्त अन्य की पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...