मेरठ, दिसम्बर 24 -- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत मंगलवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीके सिंह ने सभी 12 ब्लॉक के 479 पंचायतों के वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया है। वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट के अनुसार मेरठ जिले की 479 ग्राम पंचायतों में अब 13,95, 387 वोटर हो गए हैं, जबकि पूर्व में 13,54,214 थे। इस तरह कुल 41,173 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार मेरठ ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों में सबसे अधिक 7.36 फीसदी मतदाता बढ़े हैं, जबकि माछरा ब्लॉक के 42 पंचायतों में मतदाताओं की संख्या में मात्र 1.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वैसे 479 पंचायतों में कुल 1,85,560 लोगों ने मतदाता बनने के आवेदन किए थे, जबकि 1,44,387 का नाम वोटर लिस्ट से हटाया है। इस तरह कुल 41,173 मतदाताओं की भी वृद्धि हुई है। जिले में सबसे अधिक 1,58,5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.