मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में किसानों का निबंधन और केवाईसी कार्य तेज गति से चल रहा है। इस क्रम में सोमवार को जिला 4733 किसानों का निबंधन कर एक दिन में किए गए निबंधन के मामले में पूरे प्रदेश में शीर्ष पर रहा। इसको लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह इस अभियान में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से संभव हो पा रहा है। इस मामले में जिला लगातार एक दिन में निबंधन आंकड़े में शीर्ष पर बना हुआ है। डीएम ने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन फील्ड से लेकर कई स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें लापरवाही करनेवालों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है। इसका अब सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। सोमवार तक जिले में कुल कुल 2,28,521 किसानों का निबंधन किया जा चुका था। इनमें 1,28,174 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान नि...