प्रयागराज, फरवरी 21 -- प्रधानमंत्री कृषक फसल बीमा योजना और राजस्व विभाग की ओर से आपदा में जान गंवाने वाले जिले के 4705 लोगों को शनिवार को 9.05 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई। आपदा में जान गंवाने वाले 540 लोगों के दावे स्वीकार किए गए थे। जिसमें 152 प्रकरणों के 162 लाभार्थियों को 7.5 करोड़ रुपये दिए गए। जबकि प्रधानमंत्री कृषक बीमा योजना के तहत 4543 किसानों को 1.55 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी में किया गया। एनआईसी परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और सीडीओ हर्षिका सिंह ने आए लाभार्थियों को अपने हाथों से चेक दिए। कृषि बीमा योजना के तहत ऐसे किसान जिनकी खरीफ सीजन में 50 फीसदी या इससे अधिक की खेती नष्ट हो गई थी, उन्हें सहायता दी जाती है। जबकि आपदा यानी घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.