जमशेदपुर, जुलाई 19 -- निजी विद्यालयों में आरंभिक कक्षा में नामांकन हेतु 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर द्वितीय चरण की लॉटरी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न की गई। कुल 697 आवेदन में से 192 सीटों पर नामांकन के लिए द्वितीय चरण की सूची तैयार की गई है। लॉटरी प्रक्रिया में 28 ऐसे विद्यालयों को शामिल किया गया, जिनमें निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। इन विद्यालयों में सार्वजनिक रूप से पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से चयन सूची तैयार की गई। वहीं, अन्य 19 विद्यालय, जिनमें आवेदन निर्धारित सीटों से कम प्राप्त हुए, उनकी सूची भी अंतिम रूप से तैयार की गई। इस अवसर पर सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संबंधित पदाधिकारी एवं अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी विद्यालयों को लॉगिन आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.