बस्ती, जून 21 -- बस्ती। भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए फर्जी आवेदन कर डेढ़ करोड़ का घोटाला कर लिया गया। इसका आरोप 47 संस्थाओं के हेड ऑफ इंस्टीट्यूशन व इंस्टीट्यूट नोडल आफिसर पर है। उन्होंने 1832 छात्रों के नाम पर आवेदन कर छात्रवृत्ति प्राप्त की और बाद में कुछ के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन कर दिया। अब इन संस्थाओं के 74 लोगों के खिलाफ सरकारी धन के गबन और कागजों में हेरफेर के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सर्वे वक्फ निरीक्षक मो. इफ्तेखार आलम ने कोतवाली पुलिस को इनके खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ देता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की छात्रवृत्ति में जनपद के 50 शिक्षण संस्थाओं की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.