जहानाबाद, अगस्त 8 -- जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के ग्राम प्लेक्स भवन में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की अधिकारियों ने फरियाद सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 47 लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी फरियाद सुनाते हुए उन्हें आवेदन भी दिया। अधिकांश शिकायतें मुख्य रूप से जनसुविधाओं से संबंधित थे। जिन मामलों का निवारण तत्काल संभव था, उन्हें वहीं उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित कर समाधान हेतु कार्रवाई आरंभ करवाई गई। जबकि जिन मामलों की सुनवाई जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अधीन है, उन्हें विधि अनुसार लोक शिकायत निवारण कार्यालय को भेजा गया। जनता दरबार में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, जिल...