लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के 47 प्रयोगशाला सहायकों को लैब टेक्नीशियन पद पर पदोन्नति दे दी गई है। उप्र प्रयोगशाला सहायक एसोसिएशन प्रांतीय महामंत्री सीएल गुप्ता ने बताया कि प्रोन्नति पिछले एक वर्ष से लंबित थी और कर्मचारी लगातार प्रोन्नति की मांग कर रहे थे। निदेशक स्वास्थ्य द्वारा 47 प्रयोगशाला सहायक कार्मिकों को लैब टेक्नीशियन पद पर प्रोन्नति की सूची जारी की गई है। प्रोन्नति से कार्मिकों में खुशी है। संगठन ने विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...