भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को स्कूल में पढ़ने वाली नौ से 14 साल की 47 छात्राओं को कैंसर से बचाव को एचपीवी का टीका लगाया गया। जबकि शनिवार को इस स्कूल की कुल 167 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया था। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि हरेक अभिभावक को अपनी नौ से 14 साल की बेटियों को एचपीवी का टीका लगवाना चाहिए। मौके पर यूएनडीपी के संदीप सिंह, यूनिसेफ के अजीत कुमार, वरीय डाटा ऑपरेटर आशुतोष कुमार, अनुज कुमार, एएनएम सोनी कुमारी, शारदा सुमन आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.