गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला को थ्री डी तकनीक से विकसित करने के साथ अत्याधुनिक भी बनाया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस काम का शिलान्यास करेंगे। उसके पूर्व गुरुवार को 46 करोड़ 87 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 41 करोड़ 72 लाख रुपये कार्यदायी फर्म जीडीए के खाते भेज दिए गए। नौका विहार रोड पर तारामंडल यानी वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला सीएम की मंशा के मुताबिक अपग्रेड की जाएगी। नक्षत्रशाला पुराने संसाधनों और तकनीकी को बदला जाएगा। यहां 4 अत्याधुनिक प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। नक्षत्रशाला का प्रोजेक्शन डोम भी 17 मीटर डाया का बनाया जाएगा। यह लखनऊ के 15 मीटर के प्रोजेक्शन डोम से बड़ा है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि नक्षत्रशाला में अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.