रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। मुक्ति संस्था की ओर से जुमार नदी के तट पर 47 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मॉर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकाला और पैककर जुमार नदी के तट पर ले गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था ने अबतक कुल 2034 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, उज्जवल जैन, आरके गांधी, हरीश नागपाल, संदीप कुमार, संजय सिंह, सुनील अग्रवाल, राहुल जायसवाल और विजय धानुका मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...