झांसी, मई 24 -- झांसी। पंचवटी कॉलोनी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे राजमिस्त्री का शव रेल लाइन किनारे पड़ा मिला। परिजनों की माने तो रमेश ने मौत से पहले अपने भाई अमित को फोन किया था। कहा था कि वह दुनिया छोडकर जा रहा है, बच्चों का ख्याल रखना। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उन्नाव रोड बूढ़ा गांव निवासी 47वर्षीय रमेश प्रजापति पुत्र परमानंद प्रजापति राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन काम पर नहीं पहुंचे। दोपहर करीब सवा दो बजे रमेश ने भाई अमित को फोन किया और बोला भाई मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, बच्चों का ख्याल रखना। अमित की माने तो भाई रमेश भारी मन से बोल रहे थे। ऐसा महसूस हो रहा था कि उदास है। इससे पहले कि वह कुछ बोलते फोन कट गया। हालांकि वह जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.