नई दिल्ली, जनवरी 23 -- भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 32 रन बनाए थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है 23 गेंद में अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लंबे समय बाद 50 रन पूरे किए। इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2024 में अर्धशतक लगाया था, जिसके बाद उन्हें अगले 50 रन तक पहुंचने में 24 पारियां लगी। सूर्यकुमार यादव ने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में इससे पहले अर्धशतक बनाया था। उसके बाद से भारतीय कप्तान सूर्यकुमार लगातार 23 टी20 इंटरनेशनल पारियों में अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, जो एक लंबा सूखा था। सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 23 गेंद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.