कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केडीए के जवाहरपुरम सेक्टर 1, 4 एवं 1ए और शताब्दीनगर सेक्टर तीन के 465 भूखंडों की बिक्री को आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष भूखंड खरीदारों ने उत्साह दिखाते हुए 2615 ने आवेदन किए जो पांच गुना से अधिक हैं। शुक्रवार को केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देशन में विक्रय जोन-2बी प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता ने आवेदकों की मौजूदगी में लाटरी निकाली। मीनाक्षी गुप्त ने बताया कि शताब्दी नगर सेक्टर-3 में विभिन्न श्रेणियों के 69, जवाहरपुरम् सेक्टर-4 के 196, जवाहरपुरम सेक्टर-1 के 56, जवाहरपुरम् सेक्टर-1ए के 144 भूखंड थे। इसमें 60, 90, 112.50 , 162, 200 और 300 वर्गमीटर के भूखंड थे। अटल बिहारी प्रेक्षागृह में उपाध्यक्ष की उपस्थिति में आवेदकों के समक्ष ई-लाटरी सम्पूर्ण पारदर्शिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.