भदोही, नवम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस की ओर से यातायात माह के तहत जांच अभियान जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी लापरवाह वाहन चालकों की खबर ली गई। अभियान में पुलिस ने 434 दो पहिया तथा 30 चार पहिया वाहनों समेत कुल 464 गाड़ियों का चालान किया। जागरूकता को हेलमेट भी पहनाया गया। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि लगातार अभियान जारी है। आह्वान किया कि दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां न बैठाकर चलें। शराब का सेवन करके गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं। वाहन को ओवर स्पीड से न चलाएं। सड़क पर सदैव अपनी बाई दिशा से चलें। नियमों का पालन करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...