अंबेडकर नगर, जून 10 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सभी तहसील मुख्यालयों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने भीटी तहसील मुख्यालय पर लोगों की फरियाद सुनीं। भीटी में जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण व शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी जाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.