नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आनंद विहार पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर 461 ग्राम हेरोईन के साथ पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किया है। तस्कर की पहचान मोहम्मद आसिफ चौधरी निवासी न्यू सीलमपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चार मार्च को थाना पुलिस को होटल लीला के पास तस्कर के आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद आनंद विहार एसएचओ इंस्पेक्टर मनीष कुमार की टीम ने होटल लीला एंबिएंस के पास जाल बिछाकर सिल्वर रंग की कार में आए संदिग्ध को होटल के गेट संख्या दो के पास पकड़ लिया। तलाशी लेने पर लगभग 461 ग्राम हेरोइन, नौ एमएम की पिस्टल के साथ पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह में शामिल के अन्य गुर्गों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.