फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। जनपद के 46 हजार किसानों की सम्मान निधि की अगली किस्त फंस सकती है। इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं बन सकी हैं। जबकि फार्मर आर्डडी बनाने के लिए कृषि कार्मिक, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक लगाये गये हैं। किसान स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री बना सकता है। जनपद में कुल 2 लाख 3 हजार 210 किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत हैं। फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य काफी समय से चल रहा है। इसके बाद भी फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने में लापरवाही बरती जा रही है। पंचायत सहायक और रोजगार सेवक एक दूसरे पर बला टाल रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले किसान, पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो रहे हैं। किसानों की ओर से स्वयं आईडी बनाने की जो व्यवस्था की गयी है उससे किसान अनभिज्ञ हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.