सोनभद्र, फरवरी 7 -- घोरावल। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत मधका के प्राथमिक विद्यालय मधका केंद्र पर 46 लोगों का फार्म सात भरकर नाम काटने के लिए आवेदन दिए जाने का आरोप लगाया गया है। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने शनिवार को मधका प्राथमिक विद्यालय केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ शिवबरन से मामले की जानकारी ली तथा बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में बीएलओ शिवबरन ने एक व्यक्ति द्वारा 46 लोगों के फार्म सात भरकर नाम काटने की आवेदन पत्र दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की सत्यापन के बाद ही किसी मतदाता का नाम काटा जाता है। इस मामले की जांच करने के बाद ही वह रिपोर्ट लगाएंगे। इस संबंध में पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस तरह के प्रकरण को गंभीर मामला बताते हुए मामले की जांच और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.