बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- मंझौल, एक संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रविवार की शाम में 46 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही, मंझौल पंचायत-तीन के वार्ड- 11 सत्यारा चौक निवासी शंकर चौधरी की पत्नी क्रांति देवी को गिरफ्तार किया गया। इस धंधे में शामिल दूसरी महिला भागने में सफल रही। थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सत्यारा चौक वार्ड-11 में क्रांति देवी एवं शोभा देवी अपने-अपने घरों में देसी चुलाई शराब लाकर बिक्री कर रही है। छापेमारी के क्रम में एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी धंधेबाज महिला मौके पर फरार हो गई। धंधेबाज क्रांति देवी के घर से 22 लीटर तथा फरार शोभा देवी के घर से 24 लीटर देसी शराब पुलिस द्वारा बरामद की गयी। दोनों के विरुद्ध मंझौल थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत...