गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को बैकुंठपुर थाने के फैजुल्लाहपुर बांध के समीप छापेमारी कर 46 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर इसी थाने के गम्हारी गांव के फुलचन्द्र कुमार व विश्वनाथ राय है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब की बरामदगी एक बाइक की डिक्की से किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...