फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- नवाबगंज। बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खिन िमनी गांव में एक विशेष बिजली बिल राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग ने सरकार की 'समाधान योजना' के तहत लगभग 50,000 रुपये का राजस्व एकत्र किया। शिविर के दौरान बिजली कर्मियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए 46 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, दूसरी ओर 14 उपभोक्ताओं ने वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाते हुए अपने बिलों का निस्तारण कराया। नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान टीम में वीर सिंह, गौरव सिंह, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, मंजेश कुमार और हुकुम सिंह सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.