लखनऊ, फरवरी 23 -- यूपी में स्थापित 46 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की सुविधा छात्रों को मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग चार करोड़ रुपये खर्च कर स्मार्ट क्लास स्थापित करेगा। विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराए जाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। स्मार्ट क्लास बनाने पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्यार्थी को ऑडियो-विजुअल से पढ़ाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की सुविधा दिए जाने पर जोर दे रहा है, जिससे सरकारी डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी तकनीकी की मदद से पढ़ाई कराई जा सके। जल्द इन डिग्री कॉलेजों में स्मार्ट क्लास बनाए जाने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे छात्रों को जल्द से जल्द यह सुविधा दी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...