जमशेदपुर, मार्च 10 -- कल्याण विभाग से संचालित स्कूलों में नामांकन के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में 4561 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 11 केन्द्र बनाए गए थे। ढाई घंटे की परीक्षा 11 बजे से शुरू हुई थी। इसमें 4775 बच्चों को शामिल होना था, हालांकि 214 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने यह जानकारी दी। परीक्षा में सफल बच्चों का नामांकन तीन श्रेणियों के स्कूलों में तीन कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में होगा। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ आदिवासी बच्चे ही शामिल हुए, जो बच्चे मेरिट में ऊपर आएंगे, उनका नामांकन एकलव्य विद्यालय, उसके बाद आने वालों का आश्रम और उसके बाद वालों का आवासीय विद्यालयों में नामांकन लिया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह नि:शुल्क है। यही नहीं, रहने, खाने, कपड़ा, किताब, कॉपी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.