आगरा, जनवरी 21 -- शहर में उमा फार्मेसी पर बुधवार को नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। यह शिविर कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में लगा। इस दौरान कुल 451 मरीजों ने पंजीकरण कराया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने सभी नेत्र रोगियों का सफल परीक्षण किया। इस दौरान 161 नेत्ररोगी मोतियाबिन्द से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौदा भेज दिया गया, जिनका ऑपरेशन नेत्र चिकित्सक अत्याधुनिक मशीनों से करेंगे। शिविर में डा. अनुभव उपाध्याय, डा. नरेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक, रोहित, हिमांशु ने अन्य नेत्र रोगियों को उचित परामर्श दिया। इस दौरान उमाशंकर शर्मा, अमलेंदु शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, अजय शर्मा, कृपासिंधु शर्मा, मुन्नालाल समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.