मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कोतवाली थाना कांड संख्या- 402/2021 में विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय, मुंगेर की अदालत ने गुरुवार को 450 लीटर देसी शराब की तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। दोषसिद्ध अभियुक्तों में लालू यादव और पिंटू कुमार पासवान शामिल हैं। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने आगामी 2 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। इस संबंध में विशेष लोक अभियोजक (उत्पाद) पीयूष कुमार ने बताया कि, 9 सितंबर 2021 को कोतवाली थाना के तत्कालीन पुलिस अवर निरीक्षक राकेश रंजन झा ने गुप्त सूचना के आधार पर शीतला मंदिर के समीप एक टेंपू (पंजीयन संख्या- BR08G-5265) की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान टेंपू में छिपाकर रखे गए 10 सफेद रंग के बोरे बरामद किए गए थे, जिनमें से प्रत्येक बोरे में 150 बोतल देशी शराब थी। सभी बोतलें 30...