शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- संतन पाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मिर्जापुर की ओर से मंगलवार को विशाल आरोग्य संकल्प स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. नीलेंश यादव और प्रिंसिपल डॉ. हनी एस.आर. प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में करीब 450 मरीजों का निःशुल्क पंजीकरण कर विभिन्न जांचें की गईं और दवाएं वितरित की गईं। जांच के बाद 50 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। चेयरमैन ने बताया कि शिविर 29 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान डॉ. शुभम गौरव, डॉ. संजय यादव, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. सृष्टि गुप्ता, डॉ. पल्लवी सक्सेना, डॉ. प्रतिभा अवस्थी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.