बागपत, फरवरी 3 -- बागपत। नागपुर के रिश्तेदार ने जमीन खरीदने का झांसा देकर नौरोजपुर गुर्जर गांव के होटल संचालक से 45.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नम श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने मंगेश ठाकरे निवासी आदिवासी कॉलोनी नागपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी होटल संचालक प्रताप कुमार नैन ने बताया कि उनके रिश्तेदार मंगेश ठाकरे निवासी आदिवासी कॉलोनी नागपुर ने एक अक्तूबर 2022 को साझे में प्रॉपर्टी खरीदकर बेचने की बात कहीं और 45.50 लाख रुपये की मांग की। उसने कई बार में बैंक खाते से 45.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। मंगेश ने एक साल में मुनाफा देने की बात कहीं, लेकिन एक साल बाद फोन करने पर तीन महीने बाद के लिए टाल दिया। इसके बाद रुपये देने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी ब्रज...