सीवान, जनवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में छात्रों की स्थानांतरण दर में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इस क्रम में यह बात सामने आई है कि स्कूलों की लापरवाही के कारण 45206 बच्चे संबंधित विद्यालय में इम्पोर्ट नहीं हो पाए हैं, जबकि सूची में उनके प्रिवियस विद्यालय का नाम व वर्ग भी अंकित है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के आंकड़ों की समीक्षा में यह सामने आया है कि पिछले सत्र 2024-25 की तुलना में करीब 45 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन आगे की कक्षाओं में दर्ज नहीं हो पाया है। इनमें से 16 हजार से अधिक छात्रों की पहचान संख्या पहले से तैयार होने के बावजूद उनका नामांकन आगे की कक्षा में नहीं दर्शाया गया। जिला शिक्षा कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ये वैसे छात्र हैं, जो बीते शैक्षणिक सत्र में पांचवीं, आठवीं व दसवीं कक्षा में ...