गोपालगंज, फरवरी 9 -- सिधवलिया,एक संवाददाता। पुलिस ने कटिहार जिले के कुख्यात कोढ़ा गैंग के एक सक्रिय सदस्य को रविवार को उसके कोढ़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 45 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा गांव निवासी रंजन सिंह के पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई है। विगत 31 दिसंबर को महम्मदपुर चौक पर बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही माधोपुर निवासी बबीता देवी के झोले से एक लाख तीन हजार रुपए की झपटमारी की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर महम्मदपुर एवं बैकुंठपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.