नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अफगानिस्तान जैसे कुछ देशों में बाल विवाह के मामले नए नहीं है। हालांकि हाल ही में यहां एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में 45 वर्षीय शख्स ने एक छह साल की बच्ची से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर बच्ची की दुल्हन बनी तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक यहां की तालिबानी हुकूमत ने भी बाल विवाह को लेकर कोई कानून नहीं बनाया है। यहां शादी के लिए कोई कानूनी न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं की गई है। तालिबान ने शख्स को बच्ची को फिलहाल घर ले जाने से रोक दिया है। हालांकि सरकार ने कहा है कि नौ साल की उम्र में लड़की को उसके पति के पास भेजा जा सकता है। मामला तूल पकड़ने पर बच्ची के पिता और दूल्हे को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस सिलसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.