भदोही, दिसम्बर 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की खबर ली। अभियान में 21 दो पहिया तथा 24 चार पहिया वाहनों समेत 45 वाहनों का चालान किया गया। भदोही कोतवाली पुलिस ने रयां गांव से दो, औराई ने थाना गेट के बाहर से दो, ऊंज ने भैरवपुर से एक, सुरियावां ने चककुमारजती से छह लोगों के साथ ही कुल 11 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात माह समापन के बाद भी जिले की यातायात पुलिस की ओर से प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं मार्गों पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके कारण संबंधित में अफरा-तफरी का आलम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...