कटिहार, दिसम्बर 27 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेथरियापीर वार्ड नंबर-15 से पुलिस ने एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की जोधन ऋषि चेथरियापीर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 45 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...