मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- औराई। थाना क्षेत्र के चैनपुर बागमती बांध के पास से पुलिस ने 45 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इसके अलावा दो गैस सिलेंडर, 50 किलो मीठा एवं शराब बनाने की अन्य सामग्री जब्त की गई है। मौके से पुलिस ने राजेश राय को गिरफ्तार किया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि आरोपित पहले भी शराब की तस्करी में वांछित रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...