बस्ती, जनवरी 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये हड़पने के आरोप में भाजपा नेता अनूप खरे और उनके भतीजे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रहा था। साथ ही गत 24 अक्तूबर को दोनों पक्षों में बकाया रकम को वापस करने के लिखित समझौता भी हुआ था। भुगतान के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि भाजपा नेता अनूप खरे और उनके भतीजे के खिलाफ पैसा हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कोतवाली क्षेत्र के बेलवाडाड़ी निवासी नमन श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी है। उनके अनुसार भाजपा अनूप खरे, उनकी पत्नी शिवांगी श्रीवास्तव के सगे मामा हैं। रिश्तेदार होने के नाते अनूप खरे और उनके भतीजे से उनका व्यापारिक लेनदेन काफी सम...