सुल्तानपुर, जनवरी 30 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में फार्मर रजिस्ट्री कराने में तहसील का त्रुटिपूर्ण डाटा रोड़ा बन रहा है। खतौनी में अंश का निर्धारण नहीं होने व त्रुटिपूर्ण डाटा के कारण अब तक 45 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इसका परिणाम है कि किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। शासन ने जनपद में पांच लाख 14 हजार 636 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों की खतौनी, आधारकार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर जरुरी होता है। आधार व खतौनी में नाम एक ही होना चाहिए। कृषि विभाग व तहसील कर्मियों के संयुक्त तत्वावधान में अभियान चलाया गया। जिले में संचालित जनसुविधा केन्द्र का भी सहयोग लिया गया, लेकिन खतौनी में त्रुटिपूर्ण डाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.