नोएडा, फरवरी 8 -- नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त जियो-साइंटिस्ट की परीक्षा रविवार को नोएडा के दो केंद्रों में कराई गई। सेक्टर-51 होशियारपुर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपा भाटी ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 166 छात्रों में से 94 छात्र उपस्थित रहे। वहीं सेक्टर-12 स्थित भौराव देवरास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमगिरी गोस्वामी ने बताया कि कुल 38 में से 19 छात्रों ने परीक्षा दी। कहीं से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...