फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। हथगाम के अखरी गांव में आठ अप्रैल को दिनदहाड़े हुये तिहरे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जिसमें सीनियर पुलिस अफसरों सहित आठ पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसआईटी ने हत्याकांड जांच सोमवार से शुरु कर दी। एसआईटी ने सबसे पहले अब तक मामले में हुई कार्रवाई को बरीकी से समझा और जांच की दिशा तय की है। एसआईटी 45 दिन के अंदर कोर्ट में मामले की चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि आठ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे अखरी गांव में किसान नेता विनोद कुमार उर्फ पप्पू सिंह समेत उनके 22 वर्षीय बेटे अभय सिंह व 40 वर्षीय भाई अनूप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अनूप सिंह की पत्नी मनीषा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस दो दिनों के भीतर सभी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.