गया, फरवरी 15 -- होली को लेकर अभी से शराब की तस्करी तेज हो गई है। हर दिन अंग्रेजी शराब की खेप लदी गाड़ी पकड़ी जा रही है। शनिवार की रात जिले में दो स्थानों से शराब लदी गाड़ियां पकड़ी गईं। 440 बोतल शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि पहली कार्रवाई कोशडिहरा के पास हुई। गश्ती पर रही टीम ने सीताकुंड की ओर से आ रही ऑटो को शक के आधार पर पकड़ा। तलाशी ली गई तो ऑटो में बने तहखाने से 180 बोतल (50.44 लीटर) अंग्रेजी शराब निकली। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में चंदौती थाना क्षेत्र के कुजापी निवासी रंजीत कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सिकंदर कुमार और डेल्हा थाना अंतर्गत आमिर मोहल्ले के जितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। 2...