रुद्रपुर, फरवरी 7 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के अलवर राजस्थान में 44 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने शुक्रवार को हुई शॉट पुट प्रतियोगिता में 40 से अधिक आयु वर्ग में अलवर राजस्थान में स्वर्ण और कांस्य पदक प्राप्त किया। 44 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य से 16 प्रतिभाग कर रहे हैं। शॉट पुट में धर्मपाल शर्मा स्वर्ण पदक, रजनीश पांडे ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। 5 किलोमीटर पैदल चाल में 55 से अधिक आयु वर्ग में पंत विवि के डॉ. संजीव कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। 50 वर्ग आयु के रिले रेस में डॉ. संजीव मलिक, प्रभाकर जोशी, योगेश पंत और अशोक कुशवाहा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.