नई दिल्ली, फरवरी 3 -- देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने अपने ग्राहकों के लिए 44 रुपये का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह एक डेटा वाउचर है, और इसमें OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट भी मिलता है। यह देश के सबसे सस्ते डेटा वाउचर में से एक है जिसमें अब OTT बेनिफिट भी मिल रहा है। अगर आप भी ओटीटी कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस डेटा पैक में ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं...वीआई के 44 रुपये वाले प्रीपेड डेटा वाउचर के फायदे टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया का 44 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और प्लान में ग्राहकों को 1GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी और डेटा के हिसाब से यह महंगा लग सकता है। लेकिन पूरे फायदे जान...