अररिया, जनवरी 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बरदाहा पुलिस ने शुक्रवार को बैंगा वार्ड संख्या सात में 44 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा सहित विधि व्यवस्था संधारण, अवैध मादक पदार्थ व शराब की छापेमरी, वारंटी की गिरफ्तारी कोलेकर पुलिस बल के साथ दिवा गस्ती के दौरान बरदाहा कॉलेज चौक पर था। इस दौरान स्थानीय चौकीदार के द्वारा सूचना मिली कि बैंगा वार्ड संख्या सात में रुप लाल यादव पिता स्व तुर्कु यादव अवैध रुप से अपने घर में शराब रख कर विक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए घर की घेराबंदी कर तलाशी लेने पर जलावन के घर से तीन पॉलीथिन में 44 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। प्रत्येक बोतल में तीन सौ एमएल शराब अर्थात 13 लीटर दो सौ एमएल शराब बराम...